रविवार, 10 जून 2012

आठ की दुल्हन चौदह का दुल्हा




बाल विवाह जैसी कुप्रथा पर रोक के सरकारी प्रयासको इस तस्वीर ने बेमानी बना दिया। तस्वीर खुद इसकी सच्चाई खोल कर रही है। झारखंड के गोड्डा जिले के सोनडीहा गांव से इस मासूम आठ वर्षीय दुल्हन की डोली रविवार को बांका के धोरैया प्रखंड के बसबिट्टा गांव आई। दुल्हन की उम्र बमुश्किल आठ वर्ष है और दुल्हा चौदह वर्ष का है। इनके अभी खेलने और पढ़ाई करने के दिन हैं। बावजूद इसके पुराने रिवाज को मानने वाले मां-बाप ने इन्हें शादी नहीं जबर्दस्ती जीवन की डोर से बांध दिया। वहीँ एक सवाल है की आखिर कैसे रूकेगी यह कुप्रथा छाया : जीवन मिश्रा, पंजवारा, बांका

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें